२०१२ में "नहले पे दहला " शो का विन्नर बनने वाले एवं अपने आवाज़ से मंत्र मुग्ध कर देने वाले दिलकश आवाज़ के धनी आकाश मिश्रा जल्द ले के आ रहें हैं भक्ति एल्बम " झुलनवा झुलेली मईया मोर " , ये एल्बम "पवन म्यूजिक" प्रस्तुत कर रहा हैं। जिसके निर्माता शुभम पाठक एवं अमित जी हैं। हाल में ही इसकी रिकॉर्डिंग बनारस में कराइ गयी हैं। उन्हों ने बताया आज जो भी हमें पहचान मिली हैं वो संगीत से ही मिली हैं। और साथ ही ये भी कहना चाहते हैं की लोग हमे अच्छे गानों के लिए पहचानते हैं। यू टूब पर लगभग हमारा वीडियो लगभग २५ लाख लोगों ने देखा हैं। हम उन लोगो से अक्सर कहा करते हैं भोजपुरी में अच्छे गाने नहीं चलते, वो हमारा गाना देख ले कितना चला हैं। हम सभी से कहना चाहते हैं की भोजपुरी को अश्लीलता के नाम पे मत बेचें। भाषा तो एक माध्यम होती हैं अपनी भावनाओ को व्यक्त करने के लिए। और मेरे लिए स्वस्थ संगीत ही सर्वोपरि हैं।
न्यूज़ - अरविन्द मौर्य


No comments:
Post a Comment